महेन्द्र सिंह धोनी करेंगी मैकडॉवेल्स नंबर 1 प्लेटिनम का प्रचार
दिल्ली 03 मार्च, 2011 : आमतौर पर हर रोज़ ऐसा नहीं होता कि जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी नामचीन हस्तियां एकजुट हों, लेकिन जब ऐसी घड़ी आती है तो सचमुच कोई खास मौका या कारण होता है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी िस्प्ररिट्स कंपनी युनाइटेड िस्प्ररिट्स लिमिटेड (यूएसएल) ने आज यहां विश्वप्रसिद्ध क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी को मैकडॉवेल्स नंबर 1 प्लेटिनम सोडा का नया ब्राण्ड एम्बैसडर घोिशत किया है।
युवा भारत को इस बात का बखूबी अहसास है कि अपनी जगह बनाने के लिए उन्हें लीक से अलग चलना होगा। बतौर लीडर एम एस धोनी ने खेल के मैदान पर और उससे बाहर भी इन खूबियों का प्रदशZन किया है और अपनी परिपक्वता तथा नेतृत्व क्षमता से सभी का मन मोह लिया है।
वे नििश्चत रूप से सबसे बेहतरीन कप्तानों की श्रेणी में गिने जाते हैं, महेन्द्र सिंह धोनी का व्यक्तित्व महत्वाकांक्षाओं और गैर-पारंपरिक नेतृत्व ‘ौली को दशाZता है। लिहाजा, इस गठबंधन ने मैकडॉवेल्स नंबर 1 प्लेटिनम ब्राण्ड के मूल्यों को एक उम्दा क्रिकेटर के साथ सहज रूप से एकाकार किया है।
इस घोशणा पर अशोक कपूर, डिप्टी प्रेसीडेंट, युनाइटेड िस्प्ररिट्स लिमिटेड का कहना है, ´´धोनी की नेतृत्व क्षमता और उनके गैर-पारंपरिक नज़रिए के चलते यह हमेशा से स्पश्ट रहा है कि उनके और मैकडॉवेल्स नंबर 1 प्लेटिनम सोडा के बीच एक तरह की समानता है। धोनी उन खिलाड़ियों में से हैं जिनकी काफी मांग है और जिनका अपना अलग अन्दाज़ दुनियाभर में बहुतों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। हालातों को पहले से ही भांपने और चुनौतियों को सहज तरीके से पार करने करने की उनकी खासियत ने भारतीय क्रिकेट को नया आयाम दिया है। हमें पूरा यकीन है कि धोनी के साथ हमारे जुड़ाव की बदौलत मैकडॉवेल्स नंबर 1 प्लेटिनम को भी ऐसी ही बुलन्दियां हासिल होंगी।``
मैकडॉवेल्स नंबर 1 प्लेटिनम सोडा के टेलीविजन कमर्शियल के जरिए जल्द ही इसकी गैर-पारंपरिक नेतृत्व क्षमता को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा, यह विज्ञापन जल्द ही प्रसारित किया जाएगा। इस विज्ञापन का मूल आइडिया भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एम एस धोनी की गैर-पारंपरिक नेतृत्व क्षमता से प्रेरित है। पिछले कुछ सालों में खेल के दौरान उन्होंने कई बार नाजुक स्थितियों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और ऐसे खिलाड़ी के रूप में सामने आए हैं जो प्रेरणास्रोत बन चुके हैं।
मैकडॉवेल्स नंबर 1 प्लेटिनम सोडा ने इस जुड़ाव के जरिए खुद को नेतृत्व के मामले में अव्ल नंबर की िस्प्ररिट के तौर पर साख दिलायी है।
No comments:
Post a Comment